logo

नगर पालिका द्वारा नाली पर रखा गया स्लैब, अराजक तत्वों द्वारा हटाया गया


हाटा नगर पालिका के वार्ड न0 10, छोटी मस्जिद के पास नाली पर नगर पालिका द्वारा रखा हुआ चार अदद स्लैब कुछ अराजक तत्वों द्वारा हटा कर माहौल क़ो खराब करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया उक्त वार्ड के ही निवासी साबिद खान पुत्र हामिद खान व आरिफ खान पुत्र आबिद खान ने दबंगई दिखाते हुये नाली पर रखे हुये स्लैब क़ो उठा कर अपने घर ले कर चले गये जिससे आने जाने में लोगों क़ो दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने स्लैब हटाने का विरोध किया तो आरिफ पुत्र आबिद ने कहा कि स्लैब मेरा था मैं ले कर चला गया जिसको जो करना है कर ले। पत्रकार अख्तर हुसैन ने फोन पर स्लैब हटाये जाने की सूचना वार्ड सभासद प्रतिनिधि अर्जुन मौर्या क़ो दे दी है अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

3
340 views