logo

प्रतापगढ़ : 19/02/2026 अवैध शराब तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 19 फरवरी 2026 को थाना लालगंज पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पूरे रामन मेंढावा (थाना लालगंज) में दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान 04 प्लास्टिक की पिपियों में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में अभियुक्तगण रेखा पत्नी करन, रीता पत्नी अभिलाष, अंतिमा पत्नी राजेश एवं परवीना पत्नी नबावे, समस्त निवासी ग्राम पूरे रामन मेंढावा, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 54/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक आबकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के देख रेख में की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपिका सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार एवं चालक हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार शामिल रहे। वहीं आबकारी टीम में कांस्टेबल बृजेश वर्मा, मोहम्मद साकीब, धीरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल सुभदा गोस्वामी एवं चालक संतोष यादव मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5
659 views