logo

फिरोजाबाद जनपद के एका में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटने से, दो भाइयों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

📰 समाचार
फिरोजाबाद जनपद के एका क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
फिरोजाबाद जनपद के एका क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र और प्रदीप सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनके शरीर में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन हाई वोल्टेज करंट के कारण कोई भी तुरंत पास नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे।

0
0 views