logo

गोरखपुर मंडल में 200 शुगर जांच केंद्र खुलेंगे ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमेह और बीपी नियंत्रण हेतु नई स्वास्थ्य पहल

Gorakhpur,News 19.02.2026
भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान
(सी.एम.एस.ई.डी. ग्रामीण स्वास्थ्य शिक्षण संस्थान, लखनऊ (उ.प्र.) द्वारा संचालित)
गोरखपुर मंडल में 200 शुगर जांच केंद्र खुलेंगे
ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमेह और बीपी नियंत्रण हेतु नई स्वास्थ्य पहल
गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही मधुमेह (शुगर) एवं उच्च रक्तचाप (बीपी) की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान द्वारा गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में 200 “शुगर जांच केंद्र” खोलने की घोषणा की गई है। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

संस्थान के अनुसार यह कार्यक्रम “National Rural Programme for Prevention and Control of Disease” के अंतर्गत संचालित होगा तथा टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइन 2020 एवं राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी या प्रशिक्षित केयर गिवर के माध्यम से पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (RMP) द्वारा टेली-परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीण मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमेह एवं बीपी की नियमित जांच, निरंतर मॉनिटरिंग और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। टेली-डॉक्टर की सुविधा के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श गांव स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे अस्पतालों पर भार कम होगा तथा मरीजों की यात्रा और आर्थिक लागत में कमी आएगी।

संस्थान का कहना है कि डिजिटल स्वास्थ्य नीति के अनुरूप यह पहल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुँच सुनिश्चित करेगी तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी।

“पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आवंटन

गोरखपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में कुल 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केंद्र आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।

केंद्र खोलने हेतु आवश्यक योग्यता
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निम्न योग्यता निर्धारित की गई है:
पैरामेडिकल कोर्स (अनिवार्य)
हाईस्कूल / इंटरमीडिएट मार्कशीट
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
अनुभव प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं केंद्र की लोकेशन 8737846399 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
गोरखपुर मंडल के डॉक्टर एवं छात्र अधिक जानकारी के लिए संस्थान के सुपरवाइजर अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
संस्थान का दावा है कि यह पहल न केवल ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि समाज सेवा के साथ आय का एक स्थायी स्रोत भी उपलब्ध कराएगी।
ग्रामीण भारत को स्वस्थ बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

5
300 views