logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: छुहिया घाटी में बनेगी 6 लेन टनल: शहडोल-रीवा की दूरी होगी 14 किमी कम, सफर होगा सुरक्षित और तेज

शहडोल( मध्य प्रदेश )शहडोल और रीवा के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए छुहिया घाटी में 6 लेन की आधुनिक टनल का निर्माण प्रस्तावित है। इस टनल के बनने से दोनों शहरों के बीच लगभग 14 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। जहां पहले शहडोल से रीवा पहुंचने में 4 घंटे से अधिक समय लगता था, वहीं टनल बनने के बाद यह दूरी लगभग 3 घंटे में तय की जा सकेगी।
यह परियोजना न केवल शहडोल बल्कि सीधी क्षेत्र के लोगों के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि शहडोल-रीवा और सीधी-रीवा मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन अधिक आसान और तेज हो जाएगा।
वर्तमान में छुहिया घाटी में तीखे और अंधे मोड़ होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। टनल निर्माण के बाद इन जोखिमों से काफी हद तक राहत मिलेगी और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

23
58 views

Comment