आठ हजार रुपये घूस लेते अमीन गणेश महतो गिरफ्तार
आठ हजार रुपये घूस लेते अमीन गणेश महतो गिरफ्तार
सिल्ली : निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अमीन के गिरफ्तारी के बाद सिल्ली अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने निगरानी टीम की इस कार्रवाई को सराहा है।
सूत्रों ने बताया कि सिल्ली अंचल निवासी वासुदेव महतो अपने जमीन का मापी कराने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिए थे। फलस्वरूप जमीन का मापी हुआ। परंतु मापी का रिपोर्ट तैयार करने के एवज में अमीन गणेश महतो द्वारा आठ हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। जिसकी शिकायत निगरानी ब्यूरो से वसुदेव महतो ने किया। जांचोपरांत आरोप सही पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए घूसखोर अमीन गणेश महतो को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के विभिन्न धाराओं के तहत उक्त अमीन पर मामला दर्ज की गई है।