logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेदी टेलर के मालिक सरदार हरजिंदर सिंह बेदी को अनजान लोगो से मिल रही है गोली मारने की धमकी

नई दिल्ली 19 फ़रवरी (मनप्रीत सिंह खालसा):- वेस्ट दिल्ली के जेल रोड पर बेदी टेलर के मालिक 80 साल के सरदार हरजिंदर सिंह बेदी ने मीडिया को खुद को परेशान किए जाने और गोली मारने की धमकियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरी दुकान के पीछे और दाईं ओर एक बिल्डर द्वारा नया कंस्ट्रक्शन किए जाने की वजह से वह हमसे दुकान खाली करने के लिए कह रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस-बारह दिनों से अनजान लोग आकर हमें बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे हमारी जान-माल को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने यह दुकान बारह साल पहले एक बुजुर्ग माता जी से खरीदी थी, उनकी मौत के बाद उनके परिवार वालों ने बची हुई जमीन बेच दी और अब बिल्डर इसे तोड़कर नई बिल्डिंग बना रहे हैं। पहले तो वह इस नए कंस्ट्रक्शन में दुकान को एडजस्ट करने के लिए मान गए थे, लेकिन अब वह अनजान लोगों के जरिए हमें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकान के पीछे की तरफ की गई तोड़फोड़ की वजह से उनकी दुकान की छत भी खराब हो गई है, जिससे ऊपर से बारिश का पानी अंदर आने लगा है। उन्होंने कहा कि मैं 80 साल का हूँ, देश में काम के हालात पहले से ही खराब चल रहे हैं और अगर हम दुकान छोड़ देंगे तो गुज़ारा करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। उनके परिवार में एक बेटा, बहू और एक छोटी बच्ची है जो अब हर समय मानसिक तनाव में जीअ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और दूसरे संबंधित विभागों से अपील की है कि वह इस मामले पर तुरंत ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें जिससे उनका व उनके परिवार में किसी का जान-माल का नुकसान न हो सके ।

4
137 views

Comment