logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई।

औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार की बेटी की शादी के फंक्शन में शामिल होकर इटावा से औरैया आ रहा था।

बुधवार देर रात रिनॉल्ट कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार गाड़ी समेत नहर में पड़ा रहा। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा।

शक होने पर आसपास के लोगों को बुलाया। फिर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर पहुंची। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर कार में रस्सी बांधी। इसके बाद ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला गया।

कार के दरवाजे लॉक थे। शीशा तोड़ा गया, तो अंदर से तीन शव मिले। पुलिस को गाड़ी में एक फोन मिला। भीगने के चलते मोबाइल काम नहीं कर रहा था, इसलिए सिम निकालकर उसमें सेव नंबर पर कॉल की गई।

रिपोर्टर-नवनीत कुमार सिंह

5
175 views

Comment