logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्लोबल गुजराती अवॉर्ड्स 2026” का भव्य शुभारंभ कच्छ के सफेद रण में 7–8 मार्च को आयोजित होगा

ग्लोबल गुजराती अवॉर्ड्स 2026” का भव्य शुभारंभ
कच्छ के सफेद रण में 7–8 मार्च को आयोजित होगा ऐतिहासिक आयोजन
ગુજરાતी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल के रूप में “ग्लोबल गुजराती अवॉर्ड्स 2026” के प्रथम संस्करण का आधिकारिक लॉन्च किया गया है। यह भव्य कार्यक्रम 7 और 8 मार्च, 2026 को Kutch Yatra Resort (कच्छ के सफेद रण) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ
7 मार्च: कल्चरल नाइट
गुजरात की लोककलाओं, संगीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुति।
8 मार्च: भव्य अवॉर्ड नाइट
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान।
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स का आयोजन Chhai 9 Holiday Private Limited द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डायरेक्टर एवं कच्छ यात्रा रिसोर्ट के संस्थापक अरविंद रूपालिया और हेतल ठक्कर ने बताया कि “ग्लोबल गुजराती अवॉर्ड्स” वैश्विक स्तर पर गुजराती समाज की पहचान को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मार्गदर्शन और संचालन
इस अवॉर्ड समारोह का मार्गदर्शन और संचालन हेतल ठक्कर, जिगर चौहान और विवेक ठक्कर द्वारा किया जा रहा है।
40 से अधिक श्रेणियों में सम्मान
“ग्लोबल गुजराती अवॉर्ड्स 2026” के अंतर्गत कला, संस्कृति, क्रिएटर्स, फिल्म और संगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अधिक श्रेणियों में प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
गुजरात की समृद्ध परंपरा और आधुनिक रचनात्मक शक्ति को एक ही मंच पर लाने वाला यह महोत्सव कच्छ के सफेद रण में संस्कृति, गौरव और वैश्विक पहचान का अद्वितीय संगम सिद्ध

3
102 views

Comment