logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंदरी में स्व. डॉ. बुद्धदेव महतो को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

सिंदरी: गुरुवार को सिंदरी प्रवास के दौरान पूर्व विधायक आनंद महतो के छोटे पुत्र एवं वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई स्व. बुद्धदेव महतो के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री एल .ओ. ड्राम से सड़क मार्ग द्वारा ग्राम बड़ादाहा (फार्म हाउस), पहुंचे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. महतो के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

12
317 views

Comment