logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईसीएआर वित्तपोषित एस.सी.एस.पी. परियोजना अंतर्गत डेयरी उद्यमिता कौशल विकास हेतु चार दिवसीय भ्रमण सम्पन्न

भरत वैष्णव, वल्लभनगर। वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया, उदयपुर के अनुसूचित जाति वर्ग विद्यार्थियों ने आईसीएआर भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एस.सी.एस.पी. परियोजना अंतर्गत डेयरी उद्यमिता कौशल विकास हेतु 15 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय एक्सपोज़र विजिट में भाग लिया। यह भ्रमण कार्यक्रम वेटरनरी विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अभिप्रेरणा से महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने तथा उद्यमिता कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड , अमूल डेयरी, अमूल चॉकलेट फैक्ट्री, केरा मिल्क कोऑपरेटिव गाँव तथा वेटरनरी महाविद्यालय, आनंद के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से इन विद्यार्थियों की व्यावहारिक ज्ञान एवं दक्षता में वृद्धि होगी। उन्हें आधुनिक डेयरी प्रबंधन, सहकारी प्रणाली एवं मूल्य संवर्धन तकनीकों की व्यवहारिक समझ प्राप्त होगी तथा भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रेरणा और दिशा मिलेगी।
इस चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का समन्वयन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. गोवर्धन सिंह ने किया।

12
494 views

Comment