logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

म.प्र. तैलीक साहू महासभा के पुनः प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बने केशव साहू छिंदवाडा- राधेलाल साहू तेली साहू तैलीक समाज की एकता अखंडता जागरूकता एवं विक

म.प्र. तैलीक साहू महासभा के पुनः प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बने केशव साहू

छिंदवाडा- राधेलाल साहू

तेली साहू तैलीक समाज की एकता अखंडता जागरूकता एवं विकास के लिए दशकों से समर्पित संगठन म.प्र. तैलीक साहू महासभा के विगत महीने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी साहू भोपाल ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू एवं प्रमुख प्रदेश राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से छिंदवाड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी इंका नेता जिला महामंत्री श्री केशव साहू को पुनः म.प्र. तेलीक महासभा का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री साहू इसके अतिरिक्त जबलपुर संभाग के सिवनी, जबलपुर, मण्डला, डिण्डौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, कटनी जिले की समाजिक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रभारी बनाया गया। म.प्र. तैलीक साहू महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने एवं जिला छिंदवाड़ा अध्यक्ष अलकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरीश साहू (राम पिलाय) जिला युवा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अविनाश साहू एवं जिले के तहसील अध्यक्षों में सर्व श्री गेंदालाल साहू (मनमोहन साहू) तामिया, श्री सुभाष साहू हुरि छिंदवाड़ा मनोहर साहू सौंसर, हरिशंकर साहू, न्यूटन परासिया, नरेन्द्र साहू अमरवाड़ा, प्रेम साहू हर्रई, ललित अरूण साहू जामई, अशोक साहू चौरई, राजदीप साहू देलाखारी, रामेश्वर बंटी साहू मोहखेड़, आदि अध्यक्षों एवं जिले के समाजिक बंधुओं ने हार्दिक शुभकामनाऐं दी है। श्री केशव साहू द्वारा म.प्र. तैलीक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी साहू एवं श्री ताराचंद जी साहू का आभार व्यक्त किया है।उपरोक्त जानकारी मा कर्मा संदेश पत्रिका के संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को केशव साहू जी द्वारा प्रदान की गईं
केशव साहू (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष) म.प्र. तैलीक साहू महासभा भो मो. 7694046904, 9425146904

8
4 views

Comment