logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार पर एसीबी का हथौड़ा जनपद पंचायत पलारी के SDO 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

पलारी। जनपद पंचायत पलारी में तैनात उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 25 हजार रुपए लेते हुए उसे दबोचा गया।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का राजस्व संबंधी कार्य एसडीओ कार्यालय में लंबित था। आरोप है कि एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा उस कार्य को निपटाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। आज जब आवेदक एसडीओ को 25 हजार रुपए की पहली किश्त दे रहा था, एसीबी ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से आम जनता में संतोष है और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसीबी मामले की जांच कर रही है और आरोपी अधिकारी का न्यायालय भेजने की तैयारी है।

164
4466 views

Comment