सिंगरौली जिले के बरगवां ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी दो ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना.
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार–गुरुवार की रात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सेठ रामकृपाल एवं सेठ विनोद की ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर चोर सोने–चांदी के गहने और जेवरात ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया, जिससे पहचान और साक्ष्य जुटाने में बाधा उत्पन्न हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। की। जांच में सामने आया है कि सर्राफा व्यापारियों द्वारा किसी निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई थी।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।