logo

पीलीभीत: एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच व डायल-112 का निरीक्षण कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश





पीलीभीत, जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय ने आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच एवं डायल-112 शाखा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, संचार प्रणाली, उपकरणों तथा कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो सके।क्राइम ब्रांच के निरीक्षण में एसपी महोदय ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारन पर जोर दिया। उन्होंने वांछित तथा इनामी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। इसके अलावा, डायल-112 शाखा को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने, न्यूनतम प्रतिक्रिया समय बनाए रखने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु दिशानिर्देश दिए गए।निरीक्षण के अंत में एसपी महोदय ने साफ-सफाई, अनुशासन बनाए रखने तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को इन बिंदुओं पर सतत निगरानी रखने एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आदेश दिया, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हो सके। यह निरीक्षण जिले में अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

16
1025 views