logo

पटोरी में जल्द खुलेगा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का दूसरा ब्रांच



शाहपुर पटोरी/समस्तीपुर।
पटोरी नगरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती ग्राहकों की संख्या और बैंकिंग सेवाओं की मांग को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का दूसरा ब्रांच जल्द ही पटोरी में शुरू होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नया ब्रांच गुलाब बुबना हाई स्कूल के सामने, पंजाब नेशनल बैंक के बगल में, राम भवन चौधरी (बालो बाबू) के भवन में संचालित किया जाएगा।

वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक पटोरी (कोड: SBIN0002991) में खाताधारकों की संख्या काफी अधिक है। इसके कारण ग्राहकों को लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी कतारों एवं भीड़ का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से दूसरे ब्रांच की स्थापना की जा रही है।

नया शाखा “भारतीय स्टेट बैंक, पटोरी बाजार शाखा, समस्तीपुर” के नाम से कार्य करेगा। सूत्रों के अनुसार नए ब्रांच का कोड SBIN0065320 बताया जा रहा है। हालांकि बैंक प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नए ब्रांच के खुलने से बैंकिंग सेवाएं अधिक सुगम, तेज एवं सुविधाजनक होंगी तथा क्षेत्र के व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

3
3724 views