logo

"हल्के के लोगों नें थामा, कांग्रेस का दामन"!

कपुरी :- बिलासपुर ब्लॉक के गाँव हैबतपुर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर *सरपंच जसविंदर सिंह जी, केसर मास्टर जी,गुरमुख सिंह जी,सतपाल शर्मा जी, जहांगीर जी, प्रकाश सिंह जी, संत कुमार जी, काका सिंह जी, एसपी शर्मा जी, प्रदीप धीमान जी, केहर धीमान जी* सहित कई मौजिज़ व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मैडम रेनू बाला (विधायक, साढौरा)* ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी सोच पर बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जनता बदलाव चाहती है।
मैडम रेनू बाला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आमजन, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज़ उठाती रही है, और हैबतपुर के लोगों का यह समर्थन संगठन को और मजबूत करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया।
गाँव के लोगों ने भी विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर वे क्षेत्र में विकास और पारदर्शी शासन की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम मे सुखबीर सिंह जी पैंसल व भूपिंदर सिंह पूर्व सरपंच फतेहगढ़ तुम्बी समेत कई लोग मौजूद रहें।

0
0 views