logo

जालौन में दो युवकों के बीच विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी हुई कहासुनी


** जालौन नगर के कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ला तोपखाना में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला तोपखाना निवासी जुबैर अहमद और अरशद आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
मोहल्ले के लोगों ने माहौल शांत कराने और दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। आरोप है कि दोनों युवक बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी उलझ पड़े और उनके साथ अभद्रता करने लगे।
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू में कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद कुछ समय तक मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...

77
5056 views