logo

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। मामूली विवाद से शुरू हुआ

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते फायरिंग और पथराव में बदल गया। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में आर्यन दीक्षित के सिर में छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कमला प्रसाद दीक्षित पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया गया। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आर्यन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उपद्रवी खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। रिपोर्टर दुर्गप्रसाद

6
233 views