logo

सुबह 11.30 बजे की बड़ी खबरें....


➡लखनऊ- LDA में आज लगेगी जनता अदालत, प्राधिकरण दिवस का होगा आयोजन, विपिन खंड गोमती नगर में कार्यक्रम, सुबह 10 बजे से शुरू होगी सुनवाई, दोपहर 2 बजे तक चलेगा आयोजन, जन समस्याओं का होगा निस्तारण

➡लखनऊ- IAS प्रथमेश कुमार हुए साइबर अटैक के शिकार, प्रथमेश कुमार का व्हाट्सएप हुआ हैक, प्रथमेश ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर दी सूचना

➡लखनऊ- कूड़े के ढेर में लगी आग, रेलवे क्रासिंग के पास लगा था ढेर, दमकल ने पाया आग पर काबू, भिटौली क्रासिंग के पास का मामला

➡झांसी- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस वार्ता , अखिलेश प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे, दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगी प्रेस वार्ता

➡संभल- खड़े ट्रक में घुसा आयशर कंटेनर ट्रक, आयशर कंटेनर का चालक घायल, चालक को डॉक्टर ने किया मृत घोषित, थाना धनारी क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- मॉडल शॉप के बाहर दबंगों ने मचाया उत्पात, 6 से अधिक युवकों ने जमकर की मारपीट, दबंगों ने तीन युवकों को जमकर पीटा, पिटाई का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, 2 नामजद समेत 6-7 अज्ञात पर केस दर्ज, मिलएरिया थाना क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत मामला, जांच में चौंकाने वाला हुआ खुलासा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के क्लीनर चला रहा था ट्रेलर, ट्रेलर चालक, क्लीनर को किया अरेस्ट, ट्रेलर ने पिकअप में मारी थी टक्कर, पिकअप सवार 3 लोगों की हुई थी मौत, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡अमेठी- करंट लगने से महिला की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया, पति, देवर, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे घूरे का मामला

➡अमेठी - शिक्षक शिव प्रताप यादव पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, एक विशेष पार्टी के समर्थन में कर रहे थे पोस्ट, जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए, सेवा नियमों के विरुद्ध पाया गया आचरण, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित, जूनियर उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला

➡रायबरेली- ट्रेन के अंदर शराब पीने का वीडियो वायरल, पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में पी जा रही शराब, यात्रियों का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल, ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का वीडियो

➡रायबरेली- शराबी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, अस्पताल परिसर में किया हंगामा, शराबी युवक का वीडियो वायरल, डॉक्टर, स्टाफ से अभद्र भाषा का किया प्रयोग, नशे की हालत में हंगामा करता दिखा युवक, बछरावां थाना क्षेत्र के CHC की घटना

➡झांसी- गैस रिफिलिंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, 30 रुपये के लेन-देन पर बढ़ा विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे विनोद पर हमला, हमलावरों ने किए कई चाकू से वार, इलाज के दौरान विनोद की मौत, तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, बरुआसागर थाना क्षेत्र का मामला

➡बदायूं- किन्नर समाज के दो गुटों में भयंकर झड़प, अन्य किन्नरों को पीटा, गाड़ी में जबरन डाला, रज्जो किन्नर अपने गुट के साथ जा रही थी, मुकदमे की पहरेदारी कर कोतवाली जा रही थी, सना किन्नर समर्थकों के साथ हमला करने आई, 2 दिनों से दोनों गुटों में संघर्ष जारी था, सना किन्नर गुट ने रज्जो गुट पर हमला किया, रज्जो के कई लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, बरेली‑मथुरा हाईवे पर लालपुल का मामला

➡अमेठी- युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक युवक की पहचान राम के रूप में हुई, अमेठी कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡मथुरा- सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, हादसे में 3 भाइयों समेत 4 की मौत, महावन क्षेत्र के रहने वाले थे कार सवार, राजस्थान बॉर्डर पर नगला देविया की घटना

➡दिल्ली- 26 नए अटल कैंटीन का होगा उद्घाटन, उद्घाटन आज दोपहर 12 बजे होगा, दिल्ली में मात्र 5 रुपए में मिलेगा भोजन, CM रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा उद्घाटन

2
67 views