logo

क्या केंद्र सरकार के मंत्री भी अपनी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी या कोई ठोस कार्यवाही ??

विभिन्न समाचार माध्यमों में आज किरण रिजीजू की ये तस्वीर वायरल हो रही है तो देश की जनता के मन में सहज ही ये सवाल उठता है कि आप देश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का हिस्सा है और केंद्रीय मंत्री भी है आपके माध्यम से देश की जनता जान भी रही है समझ भी रही है । क्योंकि आप केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है तो आप या केंद्र सरकार के पास इतनी भी ताकत नहीं की एक गद्दार व्यक्ति पर शिकंजा कस सके, इन पर और इनके परिवार पर विगत कई वर्षों से कई सारे मामलों पर माननीय न्यायालय में केस दर्ज है और जमानत पर रहते हुए भी सारी सरकारी सुविधाओं के लाभ ले रहे है इन्होंने देश के कानून का मजाक बना के रखा हुआ है । आप लोग भी 2014 से पूर्व कुछ इस प्रकार के वादे कर सत्ता में आए थे , इसमें कोई शक नहीं कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने वो सारे वादे पूरे किए है और जो वादे पूरे नहीं हुए उनमें काम जारी है और देश की जनता ने भी पूरा साथ दिया लेकिन जब हमें मालूम है कि शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका है तो उस हिस्से की सर्जरी बहुत आवश्यक है अन्यथा वो हिस्सा शरीर के स्वस्थ हिस्से को भी खराब कर देगा तो राजनीति से ऊपर उठकर इस गद्दार परिवार का इलाज करिए और अगर नहीं कर पा रहे है तो इसका मतलब तो यही है कि फिर दुसरा पक्ष कहीं न कहीं निर्दोष है या सच्चा है। अब देश की जनता भी जनता भी भ्रमजाल में फसती जा रही है। अब सरकार इस भ्रमजाल को समाप्त करे और जनता के बीच एक नया विश्वास पैदा करे।

0
0 views