logo

पटोरी के युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत, गांव में शोक


शाहपुर पटोरी/समस्तीपुर:
पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमरजीत राज (23 वर्ष), पिता जय जय राय, के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि अमरजीत राज गृह मंत्रालय के अधीन बीएसएफ विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे और दिल्ली के साकेत स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। सोमवार की देर शाम उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय घर में उनकी नवविवाहिता पत्नी मौजूद थी, जबकि उनका भांजा कोचिंग के लिए बाहर गया हुआ था।
सूत्रों के अनुसार अमरजीत रोज की तरह ड्यूटी से लौटे थे। बाद में पत्नी जब कमरे में गई तो उन्हें लटका हुआ पाया। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।
बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो भाइयों और चार बहनों में पांचवें स्थान पर थे। उनकी शादी महज सात माह पूर्व ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव निवासी राखी कुमारी से हुई थी।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही

6
3238 views