logo

कैमूर/बिहार जनता की सेवा ही मेरा मुख्य संकल्प : इंद्रजीत भाई पटेल


संवाददाता - रामा शंकर चौबे

कैमूर। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-2 (भभुआ भाग 2) में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी क्रम में भावी जिला परिषद प्रत्याशी इंद्रजीत भाई पटेल ने हुंकार भरते हुए कहा कि वे सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

एक विशेष भेंट वार्ता के दौरान इंद्रजीत भाई पटेल ने अपने भविष्य की योजनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साझा की। उन्होंने कहा, "वर्तमान में मैं सरपंच पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूँ। जनता का विश्वास और उनका स्नेह ही मेरी असली ताकत है।"

जनता का आशीर्वाद मिला तो जिला परिषद के रूप में करेंगे विकास

सरपंच के रूप में अपने कार्यों का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि यदि जनता उन्हें और अधिक शक्ति और समर्थन देती है, तो वे आगामी जिला परिषद चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनका लक्ष्य क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और हर तबके की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच अपनी सरल छवि और सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले पटेल के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

1
1030 views