शाहपुर पटोरी: समपार संख्या–22/SPL दो रातों के लिए रहेगा बंद
शाहपुर पटोरी/समस्तीपुर:
दोनों रेल पटरी पर सड़क मरम्मत कार्य के मद्देनजर समपार संख्या–22/SPL को निर्धारित तिथियों में रात्रि के समय पूर्ण रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 19 फरवरी 2026 की रात 10:00 बजे से 20 फरवरी 2026 की सुबह 06:00 बजे तक तथा पुनः 20 फरवरी 2026 की रात 10:00 बजे से 21 फरवरी 2026 की सुबह 06:00 बजे तक गेट पूरी तरह बंद रहेगा।
इस अवधि में उक्त मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय सड़क की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि भविष्य में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।