logo

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पहले पुलिस को सूचना दी सेवादारों ने सड़क किनारे मिले मंदबुद्धि व्यक्ति को पिंगला आश्रम पहुंचाया

समाना। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए समाना के सेवादारों ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति को पिंगला आश्रम पहुंचाकर मानवता भलाई का कार्य किया। सेवादारों ने बताया कि व्यक्ति सड़क किनारे घूम रहा था और बोलने में असमर्थ था। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे भोजन कराया गया और सेवादारों के सहयोग से हरीचंद पिंगला आश्रम पहुंचाया गया। हरीचंद पिंगला आश्रम के मुख्य सेवादार डॉ. शाम लाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने बताया कि मंदबुद्धि व्यक्तियों

HOLU

STE

समानाः मंदबुद्धि व्यक्ति को हरीचंद पिंगला आश्रम पहुंचाते सेवादार।

की सेवा बच्चों से भी अधिक कठिन होती है, लेकिन सेवादार लगातार ऐसे लोगों को आश्रम में पहुंचाकर समाज के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ों मंदबुद्धि व्यक्तियों को यहां लाया गया है और कई को उनके परिवारों से मिलाया भी गया है।

सदर थाने में तैनात एएसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया यह प्रयास काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे आकर इस तरह की मानवता की सेवा करनी चाहिए।

0
2 views