logo

मानव-वन्य जीव संघर्ष पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झालावाड़ में मानव-वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच योजना 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि गजराना ने की।
बैठक में एएसपी भागचंद, जिला वन अधिकारी सागर पंवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सचिव गजराना ने कहा कि वन क्षेत्रों से सटे आबादी इलाकों में वन्य जीवों की आवाजाही बढ़ने से संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो मानव जीवन और वन्य जीव दोनों के लिए गंभीर खतरा है। योजना के तहत जिले में अधिकार मित्रों के माध्यम से पीड़ितों को उनके कानूनी अधिकारों व मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Aima media झालावाड़

0
0 views