logo

खबरहलचल न्यूज जनसुनवाई निस्तारण में संलग्न आख्या को अधिकारी द्वारा समस्या समाधान सुनिश्चित करने का पहल होना चाहिए। कृष्ण कुमार पाठक

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य योजना में शिक्षा, स्वस्थ, पर्यावरण, वृक्षारोपण, सड़क किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण मुक्त कराने में शासन द्वारा हर पंचवर्षीय योजनाओं में शामिल कराते हुए बजट का आवंटन करती है साथ साथ सुचिता अनुशासन पारदर्शिता कार्य करती है फिर भी काफी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पेयजल आपूर्ति कूड़ा उठाने निस्तारण गढ्ढे पोखरी में गन्दगी जलनिकास की समस्या बनी रहती है।
ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा कूड़ा घर बनाने के साथ साथ ग्रामपंचायत में कूड़ा घर तो बन गया लेकिन उसकी उपयोगिता और क्रियान्वित करने वाले ग्राम पंचायतों का कोई जिक्र नहीं आखिर क्यों बनाया गया कूड़ा घर शासन को नीतिगत निर्णय लेते हुए तीन पंचवर्षीय योजनाओं के बजट में कितना कार्य किया गया और वर्तमान समय में आत्मनिर्भर ग्रामपंचायत को रोजगार सृजन आत्मनिर्भर ग्रामपंचायत विकसित करने में शिक्षा, स्वस्थ, पर्यावरण वृक्षारोपण कार्य की समन्वय समीक्षा बैठक के बाद बजट का प्राविधान किया जाएं।
पंचवर्षीय योजनाओं में खर्च बजट की सूची कार्ययोजना तैयार और समाप्त करने का विवरण ग्राम पंचायतों सदस्य और नागरिकों को जानकारी हेतु पीडीएफ फाइल में पंचायत सहायक द्वारा अपडेट करते हुए सूचना मांगने पर सुविधा अनुसार उपलब्ध कराएं जाने का पहल सुनिश्चित होने से जनसूचना अधिकार का जनहित में महत्वपूर्ण पहल होगा।
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय जागरुकता से मध्यस्थता द्वारा समस्या समाधान का उत्तम पहल।
कृष्ण कुमार पाठक
लेखक एवं पत्रकार

13
2981 views