
यावल तहसीलदार मोहनमाला नाझीरकर का बड़ा एक्शन! लापरवाही बरतने वाले फैजपुर सर्कल कार्यालय को जमकर लताड़ा
यावल (प्रतिनिधि):
प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और आम जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ यावल की तहसीलदार सौ. मोहनमाला सुशिला विष्णू नाझीरकर ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतकर्ता जे. वी. फारुकी द्वारा फैजपुर सर्कल कार्यालय के विरुद्ध दी गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, मैडम ने आज संबंधित विभाग की जमकर क्लास ली।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता जे. वी. फारुकी ने 09 फरवरी 2026 को विजिटर फीडबैक बुक में फैजपुर सर्कल कार्यालय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में उन्होंने काम में जानबूझकर देरी करने और रिश्वत की मांग किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की आधिकारिक जांच आज १८ फरवरी २०२६ को तहसीलदार कार्यालय में संपन्न हुई।
तहसीलदार नाझीरकर मैडम का सख्त अंदाज
जांच के दौरान तहसीलदार मोहनमाला नाझीरकर ने फैजपुर सर्कल कार्यालय के कामकाज पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि आम आदमी के काम में अड़ंगा डालना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तहसीलदार मैडम द्वारा दिए गए कड़े आदेश:
शिकायतकर्ता को एक हफ्ते के भीतर ७/१२ उतारा उपलब्ध कराने का सख्त आदेश दिया।
लिखित जवाब:
काम में देरी क्यों हुई, इसका ठोस और लिखित स्पष्टीकरण फैजपुर सर्कल कार्यालय से मांगा गया है।
भ्रष्टाचार पर वार:
रिश्वत की शिकायतों और काम में टालमटोल को लेकर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
शिकायतकर्ता ने जताया आभार
तहसीलदार सौ. मोहनमाला नाझीरकर द्वारा बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष जांच करने और न्याय दिलाने के लिए जे. वी. फारुकी ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे निडर अधिकारियों की वजह से ही प्रशासन पर आम जनता का भरोसा बना हुआ है।