logo

आवास योजनाओं की राशि पर बिचौलियों की नजर!

जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और आबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ बिचौलिए लाभुकों को गुमराह कर उनके बैंक खातों से योजना की राशि निकलवाकर अपने पास रख लेते हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्य पंचायत स्तर पर कुछ पदाधिकारियों के संरक्षण में होने की आशंका जताई जा रही है। लाभुकों का कहना है कि उन्हें डराया-धमकाया जाता है या गलत जानकारी देकर राशि का हिस्सा देने के लिए बाध्य किया जाता है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में आक्रोश व्याप्त है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन ने जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आवास योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है और उस पर किसी भी बिचौलिए या अन्य व्यक्ति का कोई अधिकार नहीं है।
संगठन ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। साथ ही लाभुकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या दबाव की शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
-----------------------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज एवं सदस्य ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) साहिबगंज झारखंड

6
543 views