logo

#बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परीक्षाओं के लिए सख्त नियम लागू किए हैं l

#नियम: छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

#सख्ती के तहत परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1 मिनट की देरी से पहुंचने पर पटना सहित कई जिलों में छात्रों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा l

#ट्रैफिक जाम: के बावजूद कोई नरमी नहीं बरती जा रही है।

#अभिभावक ने बताया कि उनके साथ आए परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गए हैं. ट्रेन से आ रहे थे. ट्रेन लेट हुई तो इसमें मेरी क्या गलती है l

#कार्रवाई: देर से आकर हंगामा करने अवैध तरीके से प्रवेश करने पर 2 साल का प्रतिबंध और FIR जैसी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है l

#घटना: मसौढ़ी के खरजमा गांव निवासी "छात्रा कोमल कुमारी" परीक्षा केंद्र पहुंचने पर गेट बंद मिला तो गेट खटखटाने लगी वह बार-बार निवेदन कर रही थी सर प्लीज गेट खोल दीजिए मेरे करियर का सवाल है परीक्षा 9:30 बजे शुरू होगी मैं सिर्फ दस मिनट लेट हूं अभी 20 मिनट बाकी हैं मेरा करियर का सवाल है लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो वह निराश होकर #ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

#बिहार विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया गया है अब यह सियासी मुद्दा बन गया है जहां विपक्ष भाकपा माले की सदस्य शशि यादव राजद की उर्मिला ठाकुर जदयू के संजीव सिंह भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव ने इस पर सरकार से संज्ञान लेने की मांग की।

#इस पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार सदन में मौजूद है और आपकी सूचना को संज्ञान में ले रही है सरकार इसे संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी।

Sushant Kumar Khan
Executive Member of All India Media Association and Social Media Activist.


1
1177 views