"दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ"
" Cancer emerging challenges and future directions"& "Diabetes addressing the global epidemic"विषय पर उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्यप्रदेश में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के निर्देशन में सरस्वती पूजा अर्चन के बाद दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ दिनांक 18/02/2026 को हुआ। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। परम्परा के अनुसार अतिथियों के लिए छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।इसके उपरांत स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य द्वारा अतिथियों/वक्ताओं/ समस्त स्टाफ/छात्र-छात्राओं आदि का स्वागत अभिनन्दन व्यक्त किया गया।इसके बाद सॉल/ श्रीफल/ पौधे से स्वागत किया गया। प्रबुद्ध भारत के नाम से राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी की स्मारिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।इसके उपरांत इस शोध संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. मनीषा व्यास ने राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी की रूपरेखा एवं विषय से अवगत कराया। प्रथम तकनीकी सत्र में
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सर्दूल सिंह संधू - विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने कैंसर और मधुमेह रोग पर अपने विचार ऑनलाइन व्यक्त किये। द्वितीय तकनीकी सत्र के रूप में डॉ. मोनिका कपूर, सीएमओ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर ने मधुमेह: वैश्विक महामारी का समाधान की कार्य योजना पर अपने विचार रखे। द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. मीणल रहमान- स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज जेएनयू, जयपुर, राजस्थान, ने कैंसर रोग को नियंत्रित करने की नैनो तकनीक पर विचार रखे।
तृतीय तकनीकी सत्र के रूप में डॉ. जय प्रकाश अवस्थी शासकीय महाविद्यालय उमरियापान जिला कटनी ने मधुमेह के नैदानिक प्रबंधन में आयुर्वेदिक औषधि पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता सिंह बघेल एवं डॉ.अखिलेश कुमार द्विवेदी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने किया। आज के इस कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ हर्षित द्विवेदी , श्रीमती स्मिता परसाई , श्री युवराज कुमार तिवारी, डॉ सचिन कोस्टा,श्री जवाहर लाल चौधरी, मनीष एवं जितेन्द्र आदि महाविद्यालयीन समस्त स्टाफ, शोधार्थी/ प्राध्यापकों आदि सहित अधिक संख्या में विद्यार्थीयों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।