फागोत्सव में महिलाओं ने रंग-गुलाल व फूलों से खेली होली, ऐतिहासिक मंदिर में राधा कृष्ण की सजाई गई सजीव झांकी
सवाई माधोपुर। मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र के मलारना चौड़ उप तहसील मुख्यालय पर विगत दिवस गढ़ स्थित ऐतिहासिक श्री गोविंददेव मंदिर में ( जो की राजा- महाराजाओं के समय से ही राज परिवार जयपुर घराने से जुड़ा हुआ है ) में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सेवक रामराज खाती ने बताया कि महिला सत्संग मंडली के सौजन्य में सर्वसमाज की महिलाओं ने फागोत्सव के आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर एक ओर जहां महिला मंडली द्वारा फूल और अबीर- गुलाल से होली खेली गई, वहीं भव्य और दिव्य भजनों पर एकल व सामूहिक नृत्य भी किया गया। महिला सत्संग मंडली से जुड़ी कांति शर्मा व कृष्णा नाई ने बताया की प्रति वर्ष महिला मंडली द्वारा गांव के प्रत्येक मंदिर में फागोत्सव का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक रूप से मनाया जाता है।