logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*थाना संदीपनघाट पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

*थाना संदीपनघाट पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

*फर्जी मुकदमे की आड़ में रंगदारी का पर्दाफाश, कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*कौशाम्बी।* जनपद में फर्जी मुकदमे लिखवाकर रंगदारी वसूलने के एक संगठित षड्यंत्र का थाना संदीपनघाट पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित व सटीक कार्रवाई करते हुए इस गंभीर अपराध में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।मामला उस समय सामने आया जब कोखराज थाना क्षेत्र निवासी कफील अहमद उर्फ रानू ने संदीपनघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जमीन खरीद को लेकर रंजिश रखने वाले कुछ लोग उसके विरुद्ध गैंगरेप का फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने पहले 65 हजार रुपये की रंगदारी वसूली और फिर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ एक बीघा जमीन का सौदा था, जिसे आरोपी भी खरीदना चाहते थे। जमीन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खरीद लिए जाने के बाद आरोपियों को शक हुआ कि कफील अहमद ने ही यह सौदा किसी और से करा दिया है। इसी रंजिश में उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई।जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक युवती और उसके पिता को भ्रमित कर झूठा प्रार्थनापत्र लिखवाया। युवती और उसके पिता दोनों ने पुलिस को साफ बताया कि न तो कोई रेप की घटना हुई और न ही वे कफील अहमद को जानते हैं। युवती ने स्पष्ट कहा कि आरोपियों ने बदले की भावना से पूरी कहानी गढ़ी।

इतना ही नहीं,आरोपियों द्वारा फर्जी मुकदमे का दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कराने और विभिन्न थानों में झूठे केस दर्ज कराने का भी प्रयास किया गया। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया कि अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर थाना संदीपनघाट पुलिस ने अमरीश दिवाकर और जैगम हलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।कौशाम्बी पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि फर्जी मुकदमों और रंगदारी जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

* Sandeep Kumar prass
जनपद कौशांबी*96512 22302

0
99 views

Comment