पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 43 अस्थायी अड्डे बनाए गए : अधिकारी
नयी दिल्ली: 18 फरवरी (भाषा) पहलगाम हमले के बाद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में 43 अस्थायी अड्डे बनाए हैं ताकि उन क्षेत्रों में रहने वाले आतंकवादियों की तलाश कर उन्हें खत्म किया जा सके। सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थापित इन ठिकानों का उपयोग केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को कुछ दिनों के लिए ठहराने और अभियान चलाने के लिए किया जाता है जहां आतंकवादी ‘ढोक’ (झोपड़ियों) में छिपे होते हैं।