अगर मशहूर लोगों को बेजुबानों का इस्तेमाल करने दिया गया तो समाज में खराब संदेश जाएगा: न्यायालय
नयी दिल्ली: 18 फरवरी (भाषा) सांप के जहर के मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत की जांच करने का इशारा करते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अगर मशहूर लोगों को सांपों जैसे ‘बेजुबानों’ का इस्तेमाल करने दिया जाता है, तो इससे समाज में ‘बहुत बुरा संदेश’ जा सकता है। इस विवादित यूट्यूबर पर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के लिए नवंबर 2023 में मामला दर्ज किया गया था और 17 मार्च, 2024 को गिरफ्तार किया गया था।