विमेंस यूनिवर्सिटी में पोलिंग पर्सनल का प्रशिक्षण, सामान्य प्रेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा
जमशेदपुर स्थित विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में पोलिंग पर्सनल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और मतदान कर्मियों की सहभागिता का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक ने मतदान कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है, इसलिए सभी पोलिंग पर्सनल को पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाली शंकाओं का समाधान कर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से पूरी तैयारी करने की सलाह दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मतदान कर्मी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: आनंद किशोर STV News Bihar Jharkhand All India Media Association (AIMA)