logo

उरई में मामूली कहासुनी बनी मारपीट, सड़क पर भिड़े कार और बुलेट सवार


जालौन जनपद के उरई शहर में बीच सड़क एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कार और बुलेट सवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते टक्कर और फिर लात-घूंसे तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
बताया जा रहा है कि घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद स्वीट हाउस के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। अचानक हुई मारपीट से मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित मनु सिंह का आरोप है कि वह सड़क किनारे से गुजर रहे थे, तभी कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब उन्होंने विरोध किया तो कार से उतरे लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ भी हाथापाई की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
🔎 यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है — क्या सड़क पर छोटी सी बहस भी अब हिंसा का रूप ले रही

30
3122 views