logo

राठ में गूंजी शहनाइयां: लोक भारती मानव सेवा संस्था ने 16 निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

राठ में गूंजी शहनाइयां: लोक भारती मानव सेवा संस्था ने 16 निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

राठ (हमीरपुर ) नगर के सत्कार वाटिका पैलेस में बुधवार को लोक भारती मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में एक भव्य सर्व जातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में विभिन्न जातियों के कोमल संग हरेंद्र कुमार, भारती संग विकास कुमार, प्रभा संग मुकेश वर्मा, सुहानी प्रेमचंद्र मोहिनी विष्णु रेशमा अनिल कुमार रोशनी कृष्ण गोपाल रागनी संग जयहिंद, सहित कुल 16 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।निर्धन कन्याओं के हाथ पीले कर उन्हें सुखद गृहस्थ जीवन के लिए विदा किया गया।
समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब कन्याओं की शादी कराना सबसे बड़ी समाज सेवा है और संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगी। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार दीपक साहू ने बताया कि "गरीब और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करना सबसे बड़ा पुण्य है।संस्था का उद्देश्य फिजूल खर्ची रोककर समाज के हर वर्ग को साथ लाना है" सम्मेलन में सर्व समाज की भागीदारी रही, जो सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल है।
संस्था द्वारा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अतिथि मैयादीन साहू (प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग),चंद्रावती वर्मा (पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी विधानसभा राठ),कविता, राजेंद्र यादव, तिलक भैया, मनोज गुप्ता, आलोक साहू(जि.अध्यक्ष साहू राठौर महासभा), मानवेंद्र गुरु जी रवि सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

0
244 views