logo

मा0 आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की उपस्थिति में राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा की गई

हमीरपुरः कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मा0 आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा, श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की उपस्थिति में राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान मा0 आयुक्त महोदय द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, अमृत सरोवरों की प्रगति, डिजिटल लाइब्रेरी, पशुपालन व गौवंश संरक्षण, मत्स्य पट्टा आवंटन, केसीसी, जल जीवन मिशन, राशन वितरण, 10 बड़े निर्माण कार्यो की प्रगति, जल संरक्षण, सीएम युवा उद्यमी योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, पुष्टाहार वितरण, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई, धान खरीद, विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा, एसआईआर की प्रगति, राजस्व वादों के निस्तारण, पैमाइश, अंश निर्धारण, परवाना, वरासत आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी।

0
0 views