logo

सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित विशेषज्ञ व्याख्यान श्रृंखला आयोजित


मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में प्राणी विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रहे अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज के दिन जलवायु परिवर्तन, सतत कृषि, भूमि पुनर्स्थापना तथा कार्बन प्रबंधन जैसे वैश्विक महत्व के विषयों को समाहित किया गया जिसमें डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी शुरुआत की।
प्रथम सत्र में प्रोफेसर श्वेता यादव, विभागअध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग, डॉ हरि सिंह गौड़ यूनिवर्सिटी, सागर, मध्यप्रदेश ने,"जलवायु सहनशील कृषि" विषय पर विस्तार से चर्चा की।
द्वितीय सत्र में डॉ कुलदीप बौद्ध पर्यावरण विज्ञान विभाग, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने "फ़ोटोरिमीडिएशन: अवन्नत भूमि पुनर्स्थापना की एक सतत रणनीति" विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण खनन और रासायनिक उर्वरक को कोई अत्यधिक प्रयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होती है। फाइटरिमेडियेशन टेक्निक में विशेष पौधों की सहायता से मिट्टी और जल में मौजूद भारी धातुओं एवं विषैला तत्वों को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है जो सतत विकास लक्ष्य 13 और 15 की प्राप्ति में सहायक है।
द्वितीय सत्र में डॉ रामवंत गुप्ता, वनस्पति विज्ञान विभाग, निदेशक इंटरनेशनल सेल, डीडीयू विश्वविद्यालय ने ग्रीनहाउस गैसों को कम करने हेतु कार्बन फार्मिंग के माध्यम से कार्बन अवशोषण विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुशील कुमार ने दिया तथा कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा शिक्षक प्रतिभागी मौजूद रहे

11
685 views