logo

सविता सैन नंदवंशी समाज ने कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करने के लिए चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम आगरा को दिया ज्ञापन

*सविता सैन महासभा उ.प्र (रजि) ने प्रदेश अध्यक्ष/पार्षद श्री अरविंद मथुरिया के नेतृत्व में आगरा में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल फार्मूला उत्तर प्रदेश में लागू कराए जाने एवं रोजगार और सामाजिक अधिकार की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी महोदय आगरा को दिया।*
*इस दौरान बड़ी संख्या में सविता सैन महासभा के पदाधिकारी एवं सामाजिक चिंतक एवं वुद्दीजीवी कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
सामाजिक न्याय के प्रकाश स्तंभ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल फार्मूला बिहार सरकार में *लागू की तर्ज पर* उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट में विधिक कार्रवाई पूर्ण करवाकर आरक्षण सुनिश्चित करके लागू कराए जाने के संबंध में चार सूत्रीय मांग पत्र जो निम्न वत है सौंपा।
1- आर्टिकल 243 (D) 6 के तहत बिहार प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनावों में लागू आरक्षण को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए।

2- आर्टिकल-243-(T) 6 के तहत बिहार प्रदेश में लागू स्थानीय नगर निकाय के चुनावों में आरक्षण को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए।

3- मा० योगी आदित्य नाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित राघवेंद्र प्रसाद सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट सरकार को सोंपी जा चुकी है उसे शीघ्र प्रकाशित करके लागू किया जाए।

4- भारतीय संविधान का भाग IX-B सहकारी समितियों (Cooperative Societies)से संबंधित है। जिसके अनुच्छेद 243 ZH से 243-ZT तक प्रावधान शामिल है, ताकि उसका स्वैच्छिक गठन और पेशेवर प्रबंध सुनिश्चित हो सके।

4 A-आर्टिकल-243-(ZH) सहकारी समितियों / कोऑपरेटिव सोसाइटी विभाग के अंतर्गत टचेबल E,B,C,अधिकार वंचित पुश्तैनी पेशेवर सेवा पर आधारित अति पिछड़ा वर्ग को सहकारी समितियों
(Cooperative Societies) से जोड़ कर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आरक्षण सुनिश्चित करके लागू किया जाए।

5- रोजगार और सामाजिक अधिकार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों पर अभिलंब भर्ती के लिए कार्य योजना बनाकर सुनिश्चित करके भरे जाने की घोषणा की जाए।

अतः आपसे बड़े ही विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हैं कि पत्र में अंकित विषय बिंदुओं पर गहन अध्ययन करते हुए (EBC) टचेबल अधिकार वंचित पुश्तैनी पेशेवर सेवा पर आधारित अति पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कराकर पॉलीटिकल रिप्रेजेंटेशन/ प्रतिनिधित्व एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आरक्षण सुनिश्चित करके लागू किया जाना अति आवश्यक है जिससे राजनीतिक, शैक्षणिक,रोजगार, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा समृद्ध भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
*ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हुए सविता सैन महासभा उ.प्र (रजि) के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सभी सविता सैन समाज के वुद्दीजीवी एवं जागरूक बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।*
साभार
राजू सविता (संस्थापक)
सविता सैन महासभा उ.प्र (रजि)
मोबा. 8279826112

11
1493 views