logo

अनुपस्थित निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 26 फरवरी 2026 तक उपस्थित होने का नोटिस जारी

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेखाला द्वारा सिबिओ कार्यालय के निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री अभिमन्यु सोलंकी को 26/02/2026 तक कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगर राम सुथार ने बताया कि सूचना नोटिस के तहत श्री अभिमन्यु सोलंकी पुत्र बसंत सिंह, निवासी 1 ए/335, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर, जो सिबिओ बालेसर में कार्यरत थे तथा वर्तमान में सिबिओ सेखाला मुख्यालय से संबद्ध हैं, लंबे समय से स्वेच्छिक रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विभागीय जांच के अंतर्गत उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 26 फरवरी 2026 को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने की स्थिति में विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की स्वयं की होगी।

7
467 views