logo

आंधी-बरसात की संभावना, ओले भी गिर सकते हैं उत्तर प्रदेश के 18 ज़िलो मैं

श्चिमी यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। नोएडा और बुलंदशहर में तेज बारिश हुई है। मेरठ में बादल छाए हैं। संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 18 फरवरी और 19 फरवरी को बारिश-ओलों का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। बुंदेलखंड के 5 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी संभावना है।

मंगलवार की बात करें तो 31.6 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा। 31.2 डिग्री के साथ हमीरपुर दूसरे स्थान पर और 31 डिग्री के साथ प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री इटावा में रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्टर-नवनीत कुमार सिंह

0
0 views