logo

शोसल मीडिया न्यूज


बीते कुछ दिनों से बिरहा जगत में बहुत ही कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली Ruchi singer का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमे आरोप लगाया जा रहा कि रुचि ने पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र गाना गायी है ।

कई जिलों में बसपा नेताओं द्वारा विरोध दर्ज कराया गया और कई जगह प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई करने का अनुरोध किया गया । जब रुचि को गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने लाइव आकर और कई बार मंच से भी माफ़ी मांग ली । उन्होंने गलती स्वीकार की और माफ़ी माँग कर कहा पहली और आख़िरी गलती है उनकी।

लेकिन बसपा कार्यकर्ता को माफ़ी रास नहीं आई और लगातार रुचि पर अभद्र टिप्पणी कर पूरे परिवार को अपमानित करने का काम किया जा रहा है । कई प्रकार के वीडियो बना कर रुचि को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ।

मेरा मानना है कि अगर किसी से कोई गलती हो जाती है और उसे अहसास हो जाए की गलती हुई और माफ़ी मांग ले तो माफ कर देना चाहिए क्योकि इतना बड़ा क्राइम नहीं था जिसे माफ नहीं किया जा सकता ।

0
599 views