logo

यूपी

यूपी के प्राइमरी स्कूलों में नौकरी की आस लगाए 20 से 25 लाख अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में मंगलवार को कहा, सरकार बेसिक शिक्षा परिषद में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं करेगी

मंत्री संदीप सिंह ने यह जवाब सपा विधायक अनिल प्रधान के सवाल पर लिखित में दिया

अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती करेगी?

जिसपर मंत्री ने कहा, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापक के 46944 पद खाली हैं। सरकार 2022 के बाद TET पास अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नए पद सृजित करने पर कोई विचार नहीं करेगी। परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक और शिक्षा मित्र कार्यरत हैं l

3
489 views