logo

नजीबाबाद सिद्धिविनायक मंदिर में 21वां भंडारा आयोजितः मूर्ति स्थापना दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, भक्तिमय रहा माहौल

नजीबाबाद के सिद्धिविनायक मंदिर में 17 फरवरी 2026 को 21 वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

यह भंडारा श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति नजीबाबाद द्वारा आयोजित किया गया। समिति हर साल सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन करती है।

भंडारे से पहले सुबह भगवान श्री गणेश जी का अभिषेक किया गया। पंडित जितेंद्र डबराल और संजय डबराल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान गणेश चौथ महोत्सव समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने हवन में आहुति दी।

हवन के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गणेश चौथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल 'राजू', मंत्री रविंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष विनय कौशिक, प्रबंधक डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. राजीव अरोड़ा, उपाध्यक्ष संदीप तायल, लोकेश अग्रवाल, राजन टंडन 'गोल्डी', डॉ. एस. के. जौहर सहित राहुल वर्मा, नितेश सिंघल, अर्जुन अग्रवाल, माधव डेजी महेश्वरी और अरुण पाटिल जैसे पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

1
244 views