
प्रतापगढ़ : 18/02/2026 ₹50000 गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार
₹50,000 रुपये का ईनामिया अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त अतुल गौड के विरुद्ध जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर एवं प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों के कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री पुष्पराज सिंह मय हमराह उ0नि0 अखिलेश प्रताप, उ0नि0 अतुल तिवारी, उ0नि0 रोहित सिंह, उ0नि0 जयकिशन, उ0नि0 वरूण कुमार सिंह, हे0का दुर्गविजय, हे0का0 अजय कुमार, का0 कुशाल सिंह, का0 विपिन कुमार, का0 रित्नेश कुमार, का0 विश्वदीप, का0प्रमोद कुमार, चा0का0 विशाल चौधरी के चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ए.टी.एल. ग्राउण्ड के पास चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0-01/2026 धारा 2/ 3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 50,000/- रुपये का ईनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त अतुल गौड उर्फ राजा पुत्र लहरी निवासी भूपियामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 29 वर्ष द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के बायें पैर में लगी गोली फिर किया गया गिरफ्तार ।
घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है
अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा दिनांक 14.02.2026 को रु0-50,000/ का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त
अतुल गौड उर्फ राजा पुत्र लहरी निवासी भूपियामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 29 वर्ष ।