logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ALL INDIA HUMAN RIGHTS COMMITTEE (अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति) ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर लोगो कि नियुक्ति कि गयी |

लखनऊ। अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद खान एडवोकेट द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2026 को संगठनात्मक विस्तार के क्रम में आरिफ खान को जिला अध्यक्ष राजस्थान, हसन खान जिला उपाध्यक्ष , सुशीला कंवार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम पंजाब में भी नए सदस्यो की भी नियुक्ति की गई मनजिंदर सिंह जिला अध्यक्ष गुरदासपुर , श्रीमती कंचन बाला चौहान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महात्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद खान एडवोकेट ने आरिफ खान को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निछपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा मानवाधिकारों की रक्षा एवं जन जागरूकता के कार्यों को गति देंगे। अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति देशभर में मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय है। समिति आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ साथ पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की एफआईआर दर्ज कराने, अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना, नारीको को क़ानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना, गरीब व असह्य लोगो कि मदद करना, सरकारी योजनाओ को आम जनता तक पहुचना, न्याय दिलाने तथा उत्पीड़न के मामलों में विधिक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य भी करती है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता और सम्मान दिलाना है। अनिल कुमार की नियुक्ति से मिर्जापुर जनपद में मानवाधिकारों से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्यवाही एवं जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

30
846 views

Comment