logo

बिना सर्जरी संभव है पथरी का सफल इलाज : डॉ. शक्ति सिंह रावत


खानपुर कलां-18 फरवरी। किडनी एवं मूत्राशय की पथरी से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पलवल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शक्ति सिंह रावत ने बताया कि आधुनिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से पथरी का इलाज बिना सर्जरी के भी संभव है। इस विषय पर उनके विचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ. रावत के अनुसार पथरी की समस्या आजकल अनियमित खान-पान, कम पानी पीने की आदत तथा असंतुलित जीवनशैली के कारण तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यदि प्रारंभिक अवस्था में सही परामर्श और उपचार मिल जाए तो ऑपरेशन की आवश्यकता से बचा जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी का सेवन, संतुलित आहार, तैलीय एवं अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज तथा नियमित जांच पथरी की रोकथाम में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही, समय पर उपचार लेने से पथरी प्राकृतिक रूप से निकलने में भी सहायता मिलती है।

डॉ. रावत ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे पथरी के मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार कर रहे हैं और अनेक मरीजों को बिना सर्जरी राहत मिली है। उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वे अनावश्यक ऑपरेशन और खर्च से बच सकें।

उन्होंने आमजन से अपील की कि पथरी के लक्षण जैसे पेट या कमर में तेज दर्द, पेशाब में जलन या रक्त आने की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और स्वयं उपचार करने से बचें।

डॉ रावत ने कहा कि हमारा खान-पान औषधि का काम करता है।

हाल ही में पी जी आई रोहतक के एम बी बी एस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु मलिक को पेनसाइटोपेनिया व माइक्रोसाइटिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया। डॉ रावत ने रिपोर्ट्स देखने के बाद परिवार को तस्सली देते हुए स्थायी इलाज का भरोसा दिया। हीमोग्लोबिन 4.2 और प्लेटलेट्स काउंट दस हजार होने के बाद एक तरफ जहां एलोपैथी में बोन मेरो ट्रांसप्लांट की बात कही जाने लगी वही डॉ शक्ति सिंह रावत ने केवल दवाई से हीमोग्लोबिन व प्लैटलेट्स काउंट को बढ़ा कर दिखा दिया। हिमांशु मलिक के पिता व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के जन संपर्क अधिकारी मनोज मलिक ने बताया कि दस फरवरी को रोहतक के होली हार्ट हॉस्पिटल से रेफर होने के बाद किसी निजजन के कहने से पलवल स्थित रावत हॉस्पिटल में उन्होंने अपने बेटे को दिखाया और मात्र सात दिन में उनके बेटे ने रिकवर कर लिया है और तबीयत पहले से बहुत बेहतर है। मलिक ने डॉ रावत को भगवान स्वरूप मानते हुए कहा कि डॉ रावत ने उनके बेटे को नया जीवन दिया है।

फोटो कैप्शन :- डॉ शक्ति सिंह रावत।

11
923 views