logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली समेत देश में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों से अब लगभग ठंड की विदाई हो गई है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं बरसात होगी. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते कई राज्यों में बादल छाने लगे हैं. कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कई जगह बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी संकेत हैं.

राजस्थान में पड़ेंगे ओले
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने की संभावना है. आज बुधवार (18 फरवरी) को दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है. बारिश से तापमान में अस्थायी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

यूपी में फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है. पूर्वी और मध्य यूपी के शहरों में धूप निकल रही है और तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

कहां-कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ जैसे इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का भी खतरा है.

लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा. धूप निकलेगी और दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हवा की गति 10 किमी/घंटा के आस-पास रहेगी. प्रयागराज में भी आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम 13-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं वाराणसी में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.
www.merabharatsamachar.com

13
492 views

Comment